24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

इंदौर में बड़ी बहन की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने की आत्महत्या

इंदौर, 30 अगस्त। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में एक किशोरी अपनी बड़ी बहन की डांट से इतनी क्षुब्ध हुई कि उसने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आजाद नगर के मदीना नगर में रहने वाली नौवीं की छात्रा आविया फरीद शाह ने गुरुवार रात फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को जांच में पता चला है कि अविया अपनी सहेली के साथ उसके बॉयफ्रेंड से मिलने चली गई थी। आविया अपनी सहेली के साथ स्कूल से छुट्टी लेकर सहेली के बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी। यह बात जब आविया की बड़ी बहन को पता चली तो उसने डांट लगाई। गुरुवार की देर शाम को आविया किचन में किसी काम का बहाना बनाकर गई और उसने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को उतारकर अस्पताल भेजा और शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया। आविया के पिता ने बताया है कि दो दिन पहले उनकी बेटी स्कूल नहीं गई और अपनी सहेली के साथ उसके मित्र से मिलने जा पहुंची। यह बात तब पता चली जब आविया की बड़ी बहन टिफिन लेकर स्कूल पहुंची थी। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि आविया स्कूल आई ही नहीं है। उसके बाद पता चला कि वह अपनी सहेली के साथ उसके दोस्त से मिलने गई थी। इस मामले को छुपाने के लिए आविया के सिर पर सहेली ने किसी मजबूत चीज से हमला किया और खुद को भी घायल कर लिया। उसके बाद दुर्घटना होने की बात कही। आखिरकार उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों आविया की सहेली के बॉयफ्रेंड से मिलने गई थीं।

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

Newsdesk

भविष्य की जंग तकनीक से जीती जाएगी, नवाचार जरूरी: राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading