29.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बाड़मेर में फाइटर जेट मिग-29 क्रैश, वायुसेना ने दिया कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश

बाड़मेर, 3 सितंबर। राजस्थान के बाड़मेर में सोमवार रात वायुसेना का फाइटर जेट मिग-29 क्रैश हो गया। मिग विमान हादसे को लेकर एयरफोर्स ने जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि बाड़मेर के कवास इलाके में सोमवार (2 सितंबर) रात 10 बजे के करीब वायुसेना का फाइटर जेट तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया, लेकिन पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा। भारतीय वायुसेना ने एक्स पोस्ट में कहा, “बाड़मेर सेक्टर में रात्रि प्रशिक्षण मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना के मिग-29 में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण पायलट को विमान से बाहर निकलना पड़ा। पायलट सुरक्षित है और जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।” गांव वालों ने बताया कि जमीन की ओर तेजी से बढ़ते फाइटर जेट को पायलट करीब 1500 लोगों की आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले गया। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ, वहां से महज तीन किमी की दूरी पर नागणा में क्रूड ऑयल की मंगला टर्मिनल प्रोसेस यूनिट भी है। मिग के खेत में गिरते ही जोरदार धमाका हुआ। इससे पहले फाइटर जेट में आसमान में ही आग लग गई थी। वहीं, घटनास्थल से करीब 600 मीटर दूर रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि हम खाना खाकर घर के बाहर बैठे थे। रात 10 बजे के करीब का वक्त था। अचानक तेज आवाज सुनाई दी। इसके 10 मिनट बाद दूर खेतों की तरफ धुआं उठता दिखा। हमने जलता विमान देखा, जब तक हम घटनास्थल पर पहुंचे तब तक एयरफोर्स की गाड़ी आ गई थी। उन्होंने बताया कि धमाका इतना तेज था कि लगा कहीं बिजली गिरी है। रेत में गिरने के बाद भी प्लेन बहुत तेजी से जल रहा था। हमें पता नहीं कि पायलट कहां गिरे। एयरफोर्स के जवानों ने हमें मौके से 200 मीटर दूर जाने के लिए कहा। एयरफोर्स वालों ने बताया कि पायलट को एयरपोर्ट ले जाया गया है। एयरफोर्स सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मिग का पायलट घटनास्थल से करीब 10 किमी दूर गिरा। पायलट को अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद उसे अधिकारी एयरपोर्ट स्टेशन ले गए।

अन्य ख़बरें

पुष्पराजगढ़ की बदहाल स्वास्थ्य, सड़क और यातायात व्यवस्था पर विकास मंच का हल्लाबोल

Newsdesk

छात्राओं ने अपने हाथों से गढ़े गणपति, विद्यालय हुआ भक्तिमय
गणेश उत्सव में दिखी छात्राओं की रचनात्मकता, डॉ. कौशलेंद्र सिंह एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

Newsdesk

अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर अब मात्र 50 रुपये में बॉडी मसाज की सुविधा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading