April 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

नसीरुद्दीन शाह के खराब स्वास्थ्य की खबर झूठी, भाई-बेटे ने कहा स्वस्थ हैं अभिनेता

नई दिल्ली, 1 मई| बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की तबीयत खराब होने की बात अचानक सोशल मीडिया पर आने लगी, जिसमें कहा जा रहा था कि अभिनेता नसीरुद्दीन शाह बीमार हैं। इतना ही नहीं यह भी कहा गया कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिसके बाद उनके फैंस परेशान हो गए और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने लगे।

नसरुद्दीन शाह के भाई जमीरउद्दीन शाह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा , “वह पूरी तरह से ठीक हैं। ये हमारे दुश्मन हैं जो गलत संदेश फैला रहे हैं। मैं अपने भाई से रोज बात करता हूं और यह खबर झूठी और नुकसानदेह है।”

उनके खराब स्वास्थ्य को लेकर उड़ी यह अफवाह वाकई गलत निकली। नसीररूद्दीन शाह के बेटे विवान शाह ने इस खबर की पुष्टि की और कहा कि उनके पिता अभिनेता नसीरुद्दीन शाह बिल्कुल स्वस्थ हैं। वह अस्पताल में नहीं बल्कि अपने घर में हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

विवान शाह ने ट्वीट किया, “सब ठीक है। बाबा एकदम ठीक हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर की जा रही हैं बातें गलत हैं, अफवाह हैं। वो इरफान और चिंटूजी को बहुत याद कर रहे हैं। उन्होंने दोनों परिवारों के लिए अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं। हम सभी दिल से दोनों के लिए दुखी हैं। उनके जाने से अपूरणीय क्षति हुई है।”

अन्य ख़बरें

रजत बेदी ने विवेक वासवानी की आलोचना पर दी प्रतिक्रिया, बोले-आर्यन खान का शो पूरी तरह काल्पनिक

Newsdesk

‘धुरंधर’, ‘केरल स्टोरी’ व ‘कश्मीर फाइल्स’ का जिक्र कर कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी, लगाया झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप

Newsdesk

प्यार में धोखा खाए आशिक के बदले की कहानी है ‘डकैत: एक प्रेम कथा’, हिंदी ट्रेलर रिलीज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading