31.2 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पाकिस्तान में बारिश के कहर से 293 लोगों की मौत, 564 घायल

इस्लामाबाद, 3 सितम्बर। पाकिस्तान में पिछले दो महीनों में मानसून की बारिश से उत्पन्न दुर्घटनाओं में कुल 293 लोग मारे गए हैं और 564 अन्य घायल हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, प्राधिकरण ने बताया कि भारी बारिश के कारण देश भर में 19,572 घर, 39 पुल और कई स्कूल आंशिक या पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा 1 जुलाई से 31 अगस्त तक लगभग 1,077 मवेशी भी मारे गए हैं। अधिकांश क्षति और हताहतों की सूचना पूर्वी पंजाब प्रांत से मिली, जहां मूसलाधार बारिश के कारण 112 लोगों की जान चली गई और 302 अन्य घायल हो गए। वहीं, उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 88 लोगों की मौत हो गई और 129 घायल हो गए। एजेंसी ने कहा कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है

अन्य ख़बरें

बिजली मुख्यालय के पास 24 घंटे स्ट्रीट लाइट रोशन, निगम कर रहा बिजली की बर्बादी

Newsdesk

20 जून को जबलपुर आएंगे उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार राष्ट्रपति व योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Newsdesk

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से 877 हितग्राही हुए सीधे लाभान्वित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading