23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अमेरिका में सड़क दुर्घटना में चार भारतीय नागरिकों की मौत, डीएनए टेस्ट से होगी पहचान

टेक्सास, 4 सितंबर। अमेरिका के टेक्सास में हुए सड़क हादसे में भारतीय मूल के चार नागरिकों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान आर्यन रघुनाथ ओरमपति, फारूक शेख, लोकेश पलाचारला और दर्शिनी वासुदेवन के रूप में हुई है। इनमें दो मृतक हैदराबाद के निवासी थे। सड़क दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सड़क के एक तरफ यातायात सुचारू रूप चलाया जा रहा है। वहीं, सड़क के दूसरी तरफ कई गाड़ियां हैं जो हादसे का शिकार हुई हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सड़क दुर्घटना बीते सप्ताह शुक्रवार को हुई थी। मृतकों में दो हैदराबाद के रहने वाले थे। सभी भारतीय कारपूलिंग ऐप के ज़रिए एक एसयूबी(कार) में बैठकर अर्कांसस के बेंटनविले जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण वाहन में आग लग गई, जिससे उसमें बैठे लोग फंस गए। कार में लगी आग के कारण सभी चारों लोगों की जलकर मौत हो गई। इनकी पहचान कारपूलिंग ऐप के माध्यम से हुई है। हालांकि, इनकी असल पहचान के लिए डीएनए टेस्ट इनके अभिभावकों के साथ कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि ओरमपति अपने चचेरे भाई से मिलने के बाद लौट रहे थे। वहीं, लोकेश अपनी पत्नी से मिलने के लिए बेंटनविले जा रहे थे। दर्शिनी वासुदेवन बेंटनविले में अपने चाचा से मिलने जा रही थीं। चारों कारपूलिंग ऐप के माध्यम से मिले और आगे की यात्रा कर रहे थे। बता दें कि दर्शिनी वासुदेवन के माता-पिता, जो दुर्घटना से कुछ समय पहले तक उनसे नियमित संपर्क में थे। वह केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से सहायता की अपील कर रहे हैं। हालांकि, स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कहा जा रहा रहा है कि शवों की पहचान के लिए डीएनए फिंगरप्रिंटिंग की जाएगी। अमेरिका में बीते सप्ताह लंबी छुट्टियों के कारण प्रक्रिया पूरी होने में देरी लगी है।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading