May 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हावड़ा-कालका मेल का नाम बदलकर रखा गया नेताजी एक्सप्रेस

नई दिल्ली, 20 जनवरी | नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती से पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि हावड़ा-कालका मेल का नाम बदलकर ‘नेताजी एक्सप्रेस’ कर दिया गया है। गोयल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “नेताजी के पराक्रम ने भारत को स्वतंत्रता और विकास के एक्सप्रेस मार्ग पर पहुंचा दिया है। मैं ‘नेताजी एक्सप्रेस’ के साथ उनकी जयंती को मनाने के लिए रोमांचति हूं।”

जब केंद्र सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया कि हर साल 23 जनवरी को नेताजी की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा, इसके बाद ही 19 जनवरी को ट्रेन के नाम को बदलने का आदेश पारित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर 23 जनवरी को पश्चिम बंगाल जाने वाले हैं।

अन्य ख़बरें

पवन खेड़ा की मेरे परिवार पर की गई टिप्पणी का उल्टा असर हुआ: असम मुख्यमंत्री

Newsdesk

सड़को का निर्माण विकास के द्वार खोलता है : सिंह

Newsdesk

सत्ता तो छोड़िए, सीट तक नहीं बचा पाईं ममता बनर्जी, भवानीपुर में सुवेंदु ने दोहराया नंदीग्राम पार्ट-2

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading