जबलपुर 20 जनवरी । तांडव वेब सीरीज के खिलाफ पूरे देश में विरोध शुरू हो गया है जबलपुर में भी ओमती थाना में तांडव वेब सीरीज के खिलाफ एक एफ आई आर दर्ज की गई एफ आई आर दर्ज कराने पहुंचे हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वेब सीरीज के एपिसोड के 17 में भाग में जो दृश्य फिल्माए गए हैं वह हमारी भावनाओं को आहत करते हैं हमारे धर्म के खिलाफ हैं इसीलिए निर्देशक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है और हम चाहते हैं एक कड़ी कार्यवाही हो ताकि आगे से कोई ऐसी हिमाकत न कर सके ।
एएसपी अमित कुमार का कहना है धीरज ज्ञानचंदानी द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया है कि तांडव वेब सीरीज के कंटेंट से उनके धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं इसीलिए एफ आई आर दर्ज कर ली गई है एफ आई आर अली अब्बास गौरव सोलंकी और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई है और जल्द कार्यवाही के लिए अधिकारियों को कह दिया गया है ।


