24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

“बच्चों का ध्यान रखना”: आखिरी शब्दों के बाद, इंदौर में महिला SI का दिल दहला देने वाला अंत

इंदौर में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) में तैनात एक लेडी एसआई ने शुक्रवार सुबह बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 32 वर्षीय नेहा शर्मा के रूप में हुई है, जो सूबेदार के पद पर थीं। घटना के वक्त वह पीटीसी परिसर में स्थित गजेटेड ऑफिसर्स की बिल्डिंग में गईं और वहां से छलांग लगा दी।

सुबह वॉक पर निकलीं और की आत्महत्या

नेहा अपने पति ओमशरण और बच्चों के साथ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) में रहती थीं। शुक्रवार सुबह 5 बजे, रोज की तरह उन्होंने वॉक के लिए घर से निकला। जाने से पहले उन्होंने अपने पति से कहा, “बच्चों का ध्यान रखना।” इसके बाद वह बिल्डिंग की ओर चली गईं, जहां से उन्होंने छलांग लगाकर जान दे दी।

सीसीटीवी में कैद हुई आखिरी हरकतें

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, नेहा बिल्डिंग में अकेली एंट्री करती हुई दिखीं। उस समय गेट से एक व्यक्ति बाइक पर बाहर निकला और एक अन्य युवक भी थोड़ी देर बाद अंदर आया, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं रोका। नेहा ने गार्ड रूम की तरफ नजर डाली और तुरंत ही बिल्डिंग में चली गईं।

नौकरी को लेकर तनाव में थीं नेहा

पति ओमशरण ने बताया कि नेहा पिछले कुछ समय से नौकरी को लेकर तनाव में थीं। परिवार के अनुसार, नेहा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और शादी से पहले से ही उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। उनके दो छोटे बच्चे हैं—एक 8 महीने की बेटी और 4 साल का बेटा।

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठ चुकी थीं नेहा

नेहा 2017 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 9वें सीजन में हॉट सीट पर भी बैठ चुकी थीं। उन्होंने शो के 8 सवालों के सही जवाब देकर 80 हजार रुपये जीते थे। इसके बाद, 1.60 लाख रुपये के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाईं।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

आजाद नगर पुलिस ने नेहा शर्मा की आत्महत्या के मामले में जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नेहा ने यह कदम क्यों उठाया।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading