July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

प्रयागराज के धूमनगंज में डबल मर्डर और सुसाइड का सनसनीखेज मामला

प्रयागराज, 9 सितंबर। यूपी के प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में डबल मर्डर और सुसाइड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक घर के कमरे में दो बेटियों का शव खून से लथपथ पाया गया। इसके अलावा, पिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने पहले अपनी बेटियों की हत्या चाकू से गोदकर की और बाद में खुद फांसी के फंदे पर लटक गया। जांच के लिए फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। इस पूरे मामले में पुलिस सभी पहलुओं को लेकर गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच के अनुसार मृतक ने पहले अपनी बेटियों की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा लिया। पुलिस परिजनों से बातचीत करके अधिक जानकारी जुटा रही है। साक्ष्य के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान मनीष के रूप में हुई है, जो पेशे से एक पेंटर है। प्रयागराज के एडिशनल सीपी एन कोलांची ने बताया कि 112 हेल्पलाइन के जरिए हमें जानकारी मिली थी कि धूमनगंज इलाके स्थित एक घर के अंदर एक शख्स का शव फांसी के फंदे पर लटका है और उनकी दो बेटियों (एक की उम्र पांच साल और एक की उम्र तीन साल) का शव भी पड़ा है। कमरा अंदर से बंद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो जमीन पर दो बच्चियों की लाश खून से लथपथ और मनीष का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। उन्होंने आगे कहा कि दोनों बेटियों की पेट पर चाकू के घाव हैं। मृतक की पत्नी फिलहाल बात करने की स्थिति में नहीं है, उनकी पत्नी से बात करने के बाद स्थिति साफ होगी।

अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, 4 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन

Newsdesk

पेपर लीक मामले में मंत्रियों को बचाने की ‘आप’ सरकार की कोशिश भ्रष्टाचार का साफ सबूत: पंजाब भाजपा

Newsdesk

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading