June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दिल्ली के आईटीओ बिल्डिंग में लगी आग, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली, 22 जनवरी | दिल्ली के आईटीओ में स्थित इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की बिल्डिंग में शुक्रवार को आग लग गई। हालांकि इसमें किसी के भी आहत होने की सूचना नहीं मिली है और आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निशमन विभाग ने इसकी जानकारी दी है। इमारत में यह आग एक मीटर बोर्ड से लगी।

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, “हमें सुबह साढ़े आठ बजे के करीब आईटीओ के इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की बिल्डिंग के मीटर बोर्ड में आग लगने की सूचना मिली। कुल 12 दमकल कर्मी मौके पर भेजे गए। आग इमारत के दूसरे माले पर लगी थी।”

अन्य ख़बरें

रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत

Newsdesk

राजनगर-बिजुरी मार्ग का मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया भूमि पूजन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Newsdesk

सहायक प्राध्यापक (भूगोल) पद पर चयनित होने पर आकाश सोनी का हुआ सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading