27.6 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

भारतीय शेयर बाजार नया ऑल टाइम हाई लगाने के बाद लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 131 अंक फिसला

मुंबई, 18 सितंबर। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार ने सपाट शुरुआत के बाद नया ऑल-टाइम हाई बनाया और लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 131 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 82,948 और निफ्टी 41 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 25,377 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने क्रमश: 83,326 और 25,482 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया। हालांकि, बाजार ऊपरी स्तर पर टिक नहीं सके। बैंकिंग शेयरों में तेजी देखने को मिली। बैंक निफ्टी 561 अंक या 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,750 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एलएंडटी, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स थे। टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, विप्रो, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाइटन टॉप लूजर्स थे। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 427 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,752 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 75 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,389 पर बंद हुआ। आईटी, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, एनर्जी और इन्फ्रा सबसे ज्यादा गिरने वाले इंडेक्स थे। फिन सर्विस, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिकी फेड की बैठक से पहले भारतीय शेयर बाजार में मिडकैप शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली है। बाजार में अधिक वैल्यूएशन के कारण निवेशकों को शेयरों के चुनाव में सतर्कता बरतनी चाहिए। केवल उन्हीं शेयरों का चुनाव करना चाहिए, जिसकी वैल्यूएशन ठीक हो।

अन्य ख़बरें

अदाणी पावर ने न्यूक्लियर एनर्जी क्षेत्र में बनाई नई सहायक इकाई

Newsdesk

आईएमएफ और बाहरी फंडिंग में देरी से बांग्लादेश की आर्थिक स्थिति पर अनिश्चितता बढ़ी

Newsdesk

वर्ल्ड अर्थ डे 2026 : ‘हमारी शक्ति हमारा ग्रह’, बढ़ते जलवायु संकट के बीच पृथ्वी दिवस अहम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading