September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, आभूषण और हथियार बरामद

ग्रेटर नोएडा, 20 सितंबर । ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने की पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑटो में बैठी सवारियों का सामान चुराता था। इसके पास से एक बुलेट बाइक, चोरी के आभूषण और अवैध हथियार बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर को देर रात थाना बिसरख पुलिस लोटस वैली स्कूल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बुलेट बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। इसके बाद वह बाइक को मोड़कर चार-मूर्ति गोल चक्कर की ओर सर्विस रोड की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा करना शुरू किया। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति ने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास बाइक रोककर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश रवि घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व 1 जिंदा कारतूस, एक चैन, एक टूटी हुई चेन का टुकडा और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने बताया है कि वो ऑटो रिक्शा में बैठकर सवारियों के बैग से ज्वैलरी व कीमती सामान चुराता है। इसके अलावा कभी-कभी बाइक से चेन स्नेचिंग भी करता है। एक दिन पहले ही बदमाश ने चार-मूर्ति के पास एक ऑटो से महिला के हैंडबैग से एक चैन चोरी की थी। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading