28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीराष्ट्रीय

डाइट में इन चीजों का सेवन ल‍िवर को रखेगा दुरुस्त, फायदे हजार

नई दिल्ली, 23 सितंबर। ल‍िवर हमारे शरीर के संचालन के लिए जरूरी अंग है। ल‍िवर भोजन को पचाने, शरीर में रक्त का संचार करने, संक्रमण से लड़ने के साथ पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत है। अगर कोई भी चीज आपके ल‍िवर के हेल्थ से समझौता करती है, तो यह अपना काम ठीक से नहीं कर पाता है। इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में आपको जानना जरूरी है डाइट में क्या शामिल करने से ल‍िवर स्‍वस्‍थ रहेगा। पोषक तत्वों से भरपूर पत्तेदार सब्जियां आपके ल‍िवर के लिए अच्छी होती है। वहीं साग, शलजम, बीन्स, मटर और दूसरी सब्जियां ल‍िवर को मजबूत बनाये रखती हैं। नाश्ते में ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी को शामिल करने से आपका ल‍िवर मजबूत हो सकता है। वहीं अखरोट और बादाम ल‍िवर को हेल्दी रखने में सहायक होता है। वहीं जामुन में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो ल‍िवर को नुकसान पहुंचाने से बचाता है। आप अपने डाइट में दलिया, ओट्स, स्प्राउट्स के साथ मीठी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे आपका ल‍िवर बेहतर तरीके से काम करता है। नॉन-वेज खाने वाले लोग अपनी डाइट में फैटी फिश को शामिल करके अपने लीवर को मजबूत रख सकते हैं। फैटी फिश ओमेगा-3 से भरपूर होता है, इससे ल‍िवर को कई तरीके से फायदे पंहुचता है। अंगूर, चुकंदर का जूस, आंवला जूस, एलोवेरा जूस का सेवन हमारे ल‍िवर की मजबूती के लिए जरूरी है। वहीं पानी ल‍िवर को ठीक रखने में काफी मददगार होता है। हल्दी में पाए जाने वाले तत्व ल‍िवर से जुड़े रोगों से लड़ने में सहायक होते हैं। वहीं लहसुन का नियमित सेवन ल‍िवर को स्वस्थ बनाए रखता है। नियमित रूप से सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन ल‍िवर के लिए फायदेमंद होता है। वहीं ब्लैक और ग्रीन टी लीवर में एंजाइम और फैट के स्तर को बेहतर बनाकर रखता है।

अन्य ख़बरें

कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है तेलंगाना पुलिस : केटीआर

Newsdesk

राष्ट्रपति ली ने की तुर्कमेनिस्तान की सराहना, ईरान संकट के समय नागरिकों की सुरक्ष‍ित न‍िकासी के ल‍िए जताया आभार

Newsdesk

हिंग्लिश हिंदी का अंत नहीं, नई यात्रा का पड़ाव : अवधेश वर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading