23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

चतरा में पेड़ से लटका मिला सामाजिक कार्यकर्ता का शव, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

चतरा, 29 सितंबर। झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत प्रतापपुर थाना क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत यादव का शव शनिवार को पेड़ से लटकता मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उनकी हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सैकड़ों लोगों ने प्रतापपुर-चतरा रोड को जाम कर दिया है। लोग इसे हत्या का मामला बताते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रंजीत यादव शुक्रवार शाम से ही लापता थे। उनके परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की। शनिवार को लोकेशन के आधार पर पुलिस ने प्रतापपुर में कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास सड़क से थोड़ी दूर पर महुआ के एक पेड़ से उसका शव लटकता पाया। रंजीत यादव सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। वह यादव महासभा के उपाध्यक्ष थे। वह प्रतापपुर में ही एक कंप्यूटर सेंटर भी चलाते थे। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। प्रतापपुर थाना के एक अधिकारी ने बताया कि मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का, अभी यह कह पाना मुश्किल है। हर संभावना-आशंका पर जांच की जाएगी। इधर घटना की खबर इलाके में तेजी से फैली और सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर प्रतापपुर-चतरा रोड को जाम कर दिया। पुलिस उत्तेजित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। लगातार तीन घंटे से जारी जाम की वजह से सड़क की दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading