35.5 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंदौर में राशन माफिया के अवैध निर्माण को ढहाया गया

इंदौर, 27 जनवरी | इंदौर में कोरोना काल में गरीबों के राशन की कालाबाजारी करने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी है। बुधवार को प्रशासन ने राशन माफिया श्याम दवे और उसके रिश्तेदारों के अवैध निर्माणों को ढहाने की कार्रवाई की। ज्ञात हो कि इंदौर में 12 राशन दुकानों की जांच में एक बात साफ हुई थी कि गरीबों के लिए आए खाद्यान्न को भरत दवे व श्याम दवे ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाजार में बेच दिया था। इस मामले में 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। रासुका की भी कार्रवाई की गई थी, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

नगर निगम और जिला प्रशासन को छानबीन में मूसाखेड़ी और जिला कलेक्टर कार्यालय के पीछे मोती तबेला में चार मकानों में नियमों का उल्लंघन करके निर्माण पाया गया था। बुधवार को सुबह अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। मूसाखेड़ी स्थित तीन मंजिला मकान में किरायेदार ही रहते थे। जिन्हें नोटिस देकर पहले ही मकान खाली करवा दिया था।

अन्य ख़बरें

‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा के बीच संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर तंज, बोले- सत्ता की वजह से ऐसी बातें कर रहे

Newsdesk

पश्चिम बंगाल दिवस पर सीएम अधिकारी बोले- वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण के काले अध्याय का अंत

Newsdesk

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा के पास से पकड़ा गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading