April 9, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

कमजोर बच्चों को कोविड-19 से बचाने प्रियंका ने ग्रेटा थनबर्ग से मिलाया हाथ

Actress Priyanka Chopra. (File Photo)

मुंबई, 1 मई| भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने दुनिया भर में कमजोर बच्चों को कोरोनवायरस से बचाने के लिए स्वीडिश किशोरी कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग से हाथ मिलाया है। कमजोर बच्चों पर कोरोनावायरस के प्रभाव पर अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

अभिनेत्री ने ट्वीट किया, “दुनिया भर में कमजोर बच्चों पर कोविड-19 के प्रभाव को देखना दिल तोड़ने वाला है। उन्हें अब भोजन की कमी, स्वास्थ्य प्रणालियों की कमी, हिंसा और शिक्षा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। हमें उन्हें सुरक्षित रखना है, यह हम पर है।”

उन्होंने एक लिंक साझा करते हुए ट्वीट किया, “यूनिसेफ और ग्रेटा थनबर्ग के इस आवश्यक पहल में मेरा साथ दें, दान करें।”

प्रियंका और उनके अमेरिकी पॉप गायक पति निक जोनास ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में कई पहलों का समर्थन किया है और दान भी दिया है।

अन्य ख़बरें

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी,

Newsdesk

सलीम खान से मिलीं शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी, मुलाकात को बताया प्रेरणादायक

Newsdesk

‘श्री बाबा नीब करौरी महाराज’ में सिद्धि मां का किरदार निभाने पर समीक्षा भटनागर बोलीं, ‘इसने मेरी आत्मा को छू लिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading