September 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो कैफे पर छापेमारी, पकड़े गए 40 से अधिक युवक-युवतियां

मुजफ्फरनगर , 08 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के महावीर चौक स्थित स्वरूप प्लाजा मार्केट में पुलिस और प्रशासन ने दो कैफे पर छापेमारी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस ने 40 से 50 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से अधिकांश स्कूल-कॉलेज के छात्र हैं। कैफे से बियर की बोतल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार अवैध रूप से संचालित इन कैफे पर अनैतिक कार्य कराया जा रहा था। प्रशासन की टीम को मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई है। पुलिस ने मौके पर मौजूद कैफे के संचालक, युवक और युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक यह कैफे पिछले कई साल से संचालित हो रहे थे। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सभी खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। फिलहाल इन दोनों कैफे का खाद्य सुरक्षा विभाग में कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। इस मामले में दोनों कैफे को सील करने की बात भी कही जा रही है। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि महावीर चौक स्थित एक मार्केट में पैसे की आड़ में गलत कामों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सूचना पर सीओ सिटी व्योम बिंदल और नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन आशुतोष कुमार के साथ भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। छापेमारी की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के बीच सीएम मोहन यादव ने कलेक्टरों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

Newsdesk

पीएम मोदी ने इटली की सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को दी बधाई, बोले-यह बहुत बड़ी उपलब्धि 

Newsdesk

एयर इंडिया फुकेत-दिल्ली हादसे पर AAIB ने जारी की रिपोर्ट, पॉजिटिव ड्रग टेस्ट को बताया ‘गंभीर चिंता’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading