38.6 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

सूडान: विस्थापितों के शिविर पर अर्धसैनिक बलों का हमला, 7 की मौत, 59 घायल

खार्तूम, 8 अक्टूबर। अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के एक हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि 59 अन्य घायल हो गए। यह हमला पश्चिमी सूडान के उत्तरी दारफुर राज्य के एल फशेर में विस्थापितों के शिविर पर हुआ। उत्तरी दारफुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक इब्राहिम खातिर के अनुसार, दो दिन तक अबू शौक शिविर पर हमला हुआ। रविवार को दो लोगों की मौत हुई जबकि सोमवार को पांच और लोग मारे गए। खातिर ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी से फोन पर बात करते हुए कहा कि रविवार की बमबारी में 20 लोग घायल हुए, जबकि सोमवार को 39 लोग घायल हुए। गैर-सरकारी संगठन, सूडानी डॉक्टर्स नेटवर्क ने नागरिक क्षेत्रों पर गोलाबारी की निंदा की। संगठन ने कहा कि इस हमले से विस्थापितों और नागरिकों की पीड़ा और बढ़ गई है। ये लोग पहले से ही शहर की घेराबंदी के तहत भयानक परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।” सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) और आरएसएफ के बीच 10 मई से एल फशर में लड़ाई चल रही है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, शहर में अबू शौक सहित विस्थापित व्यक्तियों के लिए तीन शिविर हैं, जिसमें लगभग 1.5 मिलियन लोग रहते हैं, जिनमें से 800,000 आंतरिक रूप से विस्थापित हैं। 15 अप्रैल, 2023 से सूडान एसएएफ और आरएसएफ के बीच संघर्ष में फंसा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, जारी हिंसा ने अनुमानित 20,000 लोगों की जान ले ली है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। इससे पहले एल फशर में ही आरएसएफ के एक हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 95 अन्य घायल हो गए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक इब्राहिम खातिर ने के मुताबिक “आरएसएफ की गोलाबारी का लक्ष्य एल फशर के दक्षिण में स्थित सूक अल-मवाशी बाजार था, जहां लोगों की भीड़ थी।

अन्य ख़बरें

दुनिया के केंद्रीय बैंक अगले पांच वर्षों में बढ़ाएंगे अपना गोल्ड रिजर्व, डॉलर की कम होगी हिस्सेदारी : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल

Newsdesk

खबर पांच

Newsdesk

ई20 ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ियों के इंश्योरेंस क्लेम खारिज होने का दावा फर्जी :केंद्र

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading