May 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उप्र में दो किसानों की जलकर मौत

एटा (उप्र), 28 जनवरी | उत्तर प्रदेश में एटा जिले के पिपहारा गांव में खेत पर बनाई गई झोपड़ी में आग लगने से दो किसानों की जलकर मौत हो गई है। यह घटना बुधवार तड़के हुई।

आग में झुलसकर मरने वालों की पहचान कालीचरण (45) और उनके दोस्त राधेश्याम (35) के रूप में की गई।

कालीचरण के बड़े भाई शिवपाल के मुताबिक, ठंड से निजात पाने के लिए इन्होंने अंगीठी जलाई थी, जिससे झोपड़ी में आग लग गई।

बाद में शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा, “दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इनके परिवार के सदस्यों और गांव वालों का कहना है कि इन दोनों के द्वारा जलाई गई अंगीठी से झोपड़ी में आ लग गई। मामले की जांच की जा रही है। कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।”

अन्य ख़बरें

रेल कर्मचारियों को मिलेगा उनका हक। प्रमोशन, 8वें वेतन आयोग लाभ और सुविधाओं के लिए मजदूर कांग्रेस का संकल्प”

Newsdesk

लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही बनते हैं सच्चे खिलाड़ी”। मरकाम

Newsdesk

मौसम में अचानक बदलाव से गर्मी से राहत, तूफान के कहर से कई जिलों में 13 लोगों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading