May 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर की जनता ने भाजपा को नकारा : सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि देश में कोई ‘मोदी’ फैक्टर नहीं है। उन्होंने कहा कि, चुनावी नतीजे पूरी तरह से साफ है कि जो मुद्दे हमने उठाए वह मुद्दे आज इस देश के प्रचंड मुद्दे हैं। जम्मू कश्मीर में हमारी प्रचंड जीत हुई है। वहां की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। तमाम जुमलों और झूठ बोलने के बावजूद भाजपा की वहां करारी हार हुई है। भाजपा को विवेचना करनी चाहिए कि जम्मू की सीट बढ़ाने के बावजूद भी उनकी सीटें क्यों कम आई हैं? मेरा पूरा विश्वास है कि हरियाणा में हम बेहतर स्थिति में होंगे। मेरा अपना मानना है कि एक चीज साबित हो गई है कि इस देश में ‘नरेंद्र मोदी’ फैक्टर नहीं है। उन्होंने कहा, “वह चुनाव से दूर रहें तभी भाजपा को फायदा होगा। राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाली भाजपा को बताना चाहिए कि पीएम नरेंद्र मोदी का जादू क्यों फेल हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी की लॉन्चिंग के बारे में भाजपा क्या कहेंगी। 2019 में पीएम मोदी से 18 सभा कराई गई थी। 2024 में सिर्फ 4 सभा क्यों कराई गई। क्या पीएम मोदी को दूर रखने का फायदा भाजपा को मिला है? इस सवाल का जवाब भाजपा को देना चाहिए।” वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मुझे लगता है कांग्रेस का चरित्र एक बार फिर बेनकाब हो रहा है। हरियाणा में अब कांग्रेस अपनी पराजय की भरपाई चुनाव आयोग के ऊपर आरोप लगा कर नहीं कर सकती। आरोप भी कितना बचकाना है? वो कह रहे हैं धीमे परिणाम दिया जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को पता चल गया है कि धीरे-धीरे जनता ने उनको अपने दिल से उतार दिया है। बचकानी बातों से कांग्रेस पार्टी की छवि खराब हुई है।

अन्य ख़बरें

श्रमिक दिवस पर मुस्कुराए मजदूर भाई, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ने बांटे गमछे व पानी की बोतलें

Newsdesk

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय सीओडी में संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन

Newsdesk

शानो-शौकत के साथ निकला संदल चादर जुलूस, अकीदतमंदों ने पेश की अकीदत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading