26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

दिल्ली प्रीमियर लीग : गढ़वाल टॉप पर, रॉयल रेंजर्स में है दम

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। पांच दिन के बेमतलब विश्राम के बाद तीसरी दिल्ली प्रीमियर लीग के मुकाबले फिर से शुरू होने जा रहे हैं। बुधवार को लीग के धमाकेदार मुकाबले में सुदेवा दिल्ली एफसी के युवा खिलाड़ी सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स के जवानों से टकराएंगे। दिन का दूसरा मैच पहले संस्करण की विजेता वाटिका एफसी और फ्रेंड्स यूनाइटेड के बीच खेला जाएगा। लीग में भाग लेने वाली बाकी आठ टीमें तीन-तीन मैच खेल चुकी हैं, जिनमें मौजूदा चैम्पियन गढ़वाल हीरोज अपने सभी तीनों मैच जीतकर नौ अंकों के साथ टॉप पर है। दूसरे नंबर पर रॉयल रेंजर्स है, जिसने दो जीत और एक ड्रा के साथ आठ अंक जुटाए हैं। सीआईएसएफ ने अपने दोनों मैच जीते हैं। दिल्ली एफसी और सुदेवा अजेय हैं और खिताब की दावेदार टीमों में शामिल हैं। भारतीय वायुसेना ने तीन मैचों में एक जीत, एक ड्रा और एक हार से चार अंक बनाए हैं। वाटिका और यूनाइटेड भारत फिलहाल अंकों का खाता नहीं खोल पाई है। हालांकि फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन रॉयल रेंजर्स ने फुटबॉल प्रेमियों को प्रभावित किया है। वाटिका में वो पहले वाली बात नजर नहीं आती। सुदेवा और दिल्ली एफसी युवा खिलाड़ियों से पटी है जो कि लीग का नक्शा बदलने की क्षमता रखती हैं।

अन्य ख़बरें

दुनिया की जीडीपी में ब्रिक्स देशों का 40 प्रतिशत योगदान, पुतिन ने दिल्ली से दिखाई वर्ल्ड को ताकत

Newsdesk

पीएम मोदी के प्रयासों से मजबूत हो रहा ब्रिक्स, ईरानी राष्ट्रपति ने की भारत की सराहना

Newsdesk

भारत का फॉरेक्स रिजर्व रिकॉर्ड 785.71 अरब डॉलर पर पहुंचा, 44.90 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी: आरबीआई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading