July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

नवी मुंबई के एनआरआई कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग में आग, दमकल की पांच गाड़ियां मौजूद

मुंबई, 14 अक्टूबर। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में सोमवार सुबह बिल्डिंग में आग लग गई। जिस पर पर काबू पाने के लिए मौके पर अग्निशमन की कई गाड़ियां पहुंच गईं। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पूरी घटना, नवी मुंबई के एनआरआई कॉम्प्लेक्स के 47 नंबर टावर की है। जिसकी 17वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। मौके पर अग्निशमन की कई गाड़ियां पहुंच चुकी हैं, जो आग बुझाने में लगी हुई हैं। आग लगने की घटना सुबह छह बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद लोगों ने बिल्डिंग को खाली कर दिया। आग किन कारणों से लगी है अभी तक इसका पता नहीं चला है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सूचना पाकर मौके पर अग्निशमन की पांच गाड़ियां पहुंच गई और आग को बुझाने में जुट गई हैं। राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल जब तक हालात पर काबू नहीं पा लिया जाता तब तक लोगों को बिल्डिंग से दूर रहने की हिदायत दी गई है। बता दें कि इससे पहले छह अक्टूबर को मुंबई के चेंबूर इलाके के सिद्धार्थ कॉलोनी में भी आग ने तबाही मचाई थी। तीन मंजिला इमारत में आग लग गई थी, जिसमें तीन बच्चों समेत सात लोगों की जलकर मौत हो गई थी। आग ग्राउंड फ्लोर से बढ़ती हुई पहली मंजिल तक पहुंची थी। ग्राउंड फ्लोर पर दुकान थी और ऊपर परिवार रहता था। पहली मंजिल इसकी चपेट में आ गई थी। घटना के चश्मदीदों ने बताया था कि सबसे पहले बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर आग भड़की थी, लेकिन देखते ही देखते, पहली मंजिल भी इसके चपेट में आ गई। सभी सो रहे थे और इसलिए रेस्क्यू नहीं किया जा सका था।

अन्य ख़बरें

एयर इंडिया और पर्यटन मंत्रालय ने किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, भारत के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर मिलेगा बढ़ावा

Newsdesk

एनएचएआई ने निजी फर्म के 3,000 करोड़ रुपए के दावे से संबंधित मध्यस्थता मामले में जीत हासिल की

Newsdesk

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading