28.8 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उप्र : दुर्घटना में महिला की मौत पर भीड़ ने पुलिस चौकी में लगाई आग

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 29 जनवरी | सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत होने के बाद यहां के बिधनू क्षेत्र में भीड़ ने गुस्से से तिलमिलाते हुए एक पुलिस चौकी और तीन डंपरों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना गुरुवार रात की है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महिला की पहचान 45 वर्षीय माया देवी के रूप में हुई है, जिनकी मौत मिट्टी से लदे एक डंपर के कुचलने से हुई है।

एसपी ने कहा, “कोयला नगर इलाके में अपने किसी रिश्तेदार के घर से महिला लौट रही थी, तभी मिट्टी से लदे एक डंपर ने उन्हें पीछे से धक्का मार दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही उनके मरने की खबर इलाके मे फैली, गुस्से में आकर भीड़ ने डंपरों को आग के हवाले कर दिया और कोरिया पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ की, बाद में लोगों ने चौकी में भी आग लगा दी।”

स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को शांत करने के लिए इलाके में पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है।

एसपी ने कहा कि बर्बरता में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी और उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अभी स्थिति नियंत्रण में है।

सूत्रों के मुताबिक, पास स्थित कोरिया पुलिस चौकी से दुर्घटना स्थल पर पुलिस को पहुंचने में हुई देरी से लोग गुस्सा गए थे और स्थिति नियंत्रण के बाहर चली गई थी।

अन्य ख़बरें

वारासिवनी की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह का तीस अप्र्रैल को होंगा आयोजन

Newsdesk

नगर की सभी कालोनी मे कालोनाइजर को पानी की टंकी के निर्माण के साथ पानी निकासी की करनी होगी व्यवस्था……प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

बालाघाटजिले में पहली बार प्रथमआल स्टाइल नेशनल कराटे चैंपियनशिप सुतोकान  स्पोर्ट्स कराते

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading