39.5 C
Jabalpur
May 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दो बच्चों पर हमले के बाद तेंदुआ को मार गिराया

बिजनौर, 29 जनवरी | कृषि क्षेत्र के पास खेल रहे दो बच्चों पर हमला करने के बाद एक तीन वर्षीय तेंदुए को कथित रूप से मार डाला गया। घटना बुधवार की देर रात नगीना क्षेत्र के मौजमपुर सादात गांव में हुई।

ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ अचानक उस जगह पर दिखाई दिया, जहां बच्चे खेल रहे थे और दो नाबालिगों, साजन (14) और कमल (13) पर हमला किया।

बच्चों की रोने की आवाज सुनकर मदद के लिए ग्रामीण उस जगह की ओर भागे।

तेंदुआ पास के गन्ने के खेत में छिप गया, लेकिन ग्रामीणों ने खेत को घेर लिया और उसे पीट पीटकर मार डाला।

उन्होंने फिर शव को पास के तालाब में फेंक दिया।

वन विभाग की एक शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

शव को तालाब से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के बाद उसे दफना दिया गया।

रेंजर अरविंद श्रीवास्तव ने कहा, “हमारे पास ग्रामीणों का एक वीडियो है और दोषियों की पहचान कर रहे हैं। फिलहाल, एक भोलू और अन्य के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।”

नवंबर 2019 के बाद से, तेंदुओं ने बिजनौर जिले में आठ लोगों की जान ले ली है।

अन्य ख़बरें

बरगी क्रूज हादसा: तमिलनाडु के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, कामराज और मयूरम के शव मिले, 10 वर्षीय पूवीथरन ने सुनाई आपबीती

Newsdesk

लोकतंत्र की मजबूती में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: सम्राट चौधरी

Newsdesk

बिहार में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी सोनू यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading