25.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पुणे में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने की आत्महत्या, 370 फीट गहरी खाई में मिला शव

पुणे, 17 अक्टूबर । महाराष्ट्र के पुणे जिले के चाकन के रहने वाले 27 वर्षीय युवक सूर्यकांत रामदयाल प्रजापति ने राजमाची घाटी में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी जान दी। युवक का शव 370 फीट गहरी खाई में मिला है। आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने घर पर रखे मोबाइल फोन पर दो सेकेंड का एक वीडियो भेजा था। इसी वीडियो और लोकेशन की मदद से पुलिस युवक की लोकेशन तक पहुंची और उसके शव की तलाश की। पुलिस के अनुसार, सूर्यकांत एक लड़की से प्यार करता था। उसे शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी दूसरे युवक से अफेयर चल रहा है। इसी से परेशान होकर सूर्यकांत 9 अक्टूबर को घर छोड़कर चला गया और फिर कभी वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद, परिवार ने चाकन पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसका पता लगाने की कोशिश की। मोबाइल ट्रैकिंग से पुलिस को पता चला कि सूर्यकांत की आखिरी लोकेशन लोनावला थी। इसी बीच, यह बात साफ हो गई कि दो सेकेंड का वीडियो राजमाची का है। इसके बाद, लोनावला शिवदुर्ग टीम ने वीडियो और लोकेशन के आधार पर शव की तलाश की। सूर्यकांत का मोबाइल कुछ फीट दूर घाटी में देखा गया। कुछ और नीचे जाने पर शव से दुर्गंध आने लगी। यह तय हो गया कि शव उसका ही है। शिवदुर्ग के सुनील गायकवाड़ की टीम को उनका शव मिला। इस पूरे मामले में आगे की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

तुष्टीकरण की राजनीति भारत की एकता और अखंडता के लिए अच्छी नहीं : गौरव वल्लभ

Newsdesk

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

‘हमें हमेशा अच्छे, शुभ और कल्याणकारी विचारों का ही चिंतन करना चाहिए’, पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading