30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुरादाबाद में सड़क दुर्घटना, 10 लोगों की मौत

मुरादाबाद, 30 जनवरी | उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर शनिवार को एक वाहनों की टक्कर के कारण हुए हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। मुरादाबाद के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना आगरा हाईवे पर कुंदरकी थाना इलाके में नानपुर की पुलिया के पास की है।

चौधरी ने बताया कि इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में तीन वाहन शामिल बताए जा रहे हैं।

जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद जिला अस्पताल में घायलों को देखने पहुंचे और उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में लगी है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन के जरिए वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे किया और यातायात चालू करा दिया गया है।

हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को पर्याप्त चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading