25.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के अंबरनाथ में एक बिल्डर की बेरहमी से हत्या

अंबरनाथ, 23 अक्टूबर। महाराष्ट्र के अंबरनाथ इलाके में एक जाने माने बिल्डर संजय पाटिल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह घटना शिवगंगा नगर इलाके के शिव मंदिर रोड पर हुई। हमलावरों ने मंगलवार रात करीब 10 बजे संजय पाटिल पर हमला किया था। बताया जा रहा है कि संजय पाटिल अपनी कार पार्क करके किसी व्यक्ति से बात कर रहे थे, तभी अचानक कुछ हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके पैर और पेट पर चाकू से गंभीर वार किए, जिससे संजय पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पास के ही थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े संजय पाटिल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि संजय पाटिल पुराने अंबरनाथ गांव के रहने वाले हैं और अंबरनाथ के काफी जाने माने बिल्डर हैं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें बनाई हैं और मामले की जांच की जा रही है। घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजय पाटिल खून से लथपथ सड़क के किनारे पड़े दिखाई दे रहे हैं। पास में ही उनकी कार खड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो फुटेज देखकर पता चलता है कि उन्होंने हमलावरों के साथ काफी संघर्ष भी किया होगा। फिलहाल, आरोपियों की पहचान और हत्या के उद्देश्य के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और लोगों में भय का माहौल है।

अन्य ख़बरें

तुष्टीकरण की राजनीति भारत की एकता और अखंडता के लिए अच्छी नहीं : गौरव वल्लभ

Newsdesk

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

‘हमें हमेशा अच्छे, शुभ और कल्याणकारी विचारों का ही चिंतन करना चाहिए’, पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading