24.9 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर: व्हीकल फैक्ट्री में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, जांच जारी

(Jabalpur News)मंगलवार को जबलपुर स्थित व्हीकल फैक्ट्री में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक कर्मचारी का नाम राहुल पटेल (38) था, जो गियर बॉक्स सेक्शन में कार्यरत था। घटना के बाद फैक्ट्री अधिकारियों ने उसे तुरंत व्हीकल फैक्ट्री अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राहुल पटेल ने लंच के बाद अपने कार्यस्थल पर वापसी की और कुछ देर बाद मोबाइल पर बात करते हुए सेक्शन से दूर चला गया। थोड़ी देर बाद साथी कर्मचारियों ने उसे जमीन पर अचेत अवस्था में पाया। घटनास्थल पर खून भी पाया गया, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

फैक्ट्री प्रबंधन और रांझी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा। फैक्ट्री के महाप्रबंधक कमलेश कुमार ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

खुशियों की दास्ता

Newsdesk

सिमेरिया फार्म में शासकीय दर पर उपलब्ध है उन्नत मत्स्य बीज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading