June 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

सूडान : मस्जिद पर हवाई हमले में 31 की मौत

खार्तूम, 23 अक्टूबर। सूडान के गीजिरा राज्य की राजधानी वाद मदनी में एक मस्जिद को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में कम से कम 31 लोग मारे गए। वाड मदनी प्रतिरोध समिति ने एक बयान में कहा, ”शाम की नमाज के बाद युद्धक विमानों ने अल इम्तिदाद इलाके में शेख अल जेली मस्जिद और उसके आसपास के इलाकों पर विस्फोटकों से बमबारी की।” समिति ने कहा कि 15 मृतकों की पहचान कर ली गई है, जबकि दर्जनों अज्ञात शवों की गिनती अभी भी की जा रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक इस घटना पर किसी भी पक्ष की ओर से कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) के वाड मदनी से हटने के बाद अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) ने दिसंबर 2023 में गीजिरा राज्य पर नियंत्रण कर लिया था। सूडान अप्रैल 2023 के मध्य से एसएएफ और आरएसएफ के बीच घातक संघर्ष से तबाह हो गया है। हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, इस संघर्ष के कारण 24,850 से अधिक लोग मारे गए हैं।

अन्य ख़बरें

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

नीस में भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी बोले-यह सम्मान बेहद यादगार

Newsdesk

स्लोवाकिया में भारतीय समुदाय ने कहा- पीएम मोदी का दौरा सकारात्मक संकेत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading