September 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोव्यापार

जबलपुर: अवैध मिठाई फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दालूराम स्वीट्स फैक्ट्री सील

(Jabalpur Latest News)जबलपुर के गौर सालीवाडा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही मिठाई फैक्ट्री पर खाद्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। त्योहारों के नजदीक आते ही मिलावट को रोकने के लिए की गई इस छापामारी में “दालूराम स्वीट्स” के नाम से मिठाई बनाने वाली फैक्ट्री को सील कर दिया गया।

खाद्य अधिकारी पंकज श्रीवास्तव और सालीवाडा ग्राम पंचायत के सरपंच सौरभ राय ने बताया कि बरेला थाना अंतर्गत सालीवाडा क्षेत्र में यह फैक्ट्री पिछले दो वर्षों से चल रही थी, जहां मिलावट वाली मिठाइयों का उत्पादन किया जा रहा था। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर और दस भट्टियां मिलीं, जिन्हें जप्त कर गैस एजेंसी को सौंप दिया गया है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद इस अवैध फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई।

अन्य ख़बरें

ईओएस-05 सैटेलाइट लॉन्च पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक बोले- यह मौसम और आपदा की निगरानी में करेगा मदद

Newsdesk

मध्य प्रदेश: आयुष्मान भारत ‘निरामयम’ योजना में गड़बड़ी पर 83 अस्पतालों पर कार्रवाई

Newsdesk

जिले में 15 दिवस से अधिक ठहरने वाले व्यक्तियों की थाने में देनी होगी सूचना- कलेक्टर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading