September 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

(Jabalpur Latest News)जबलपुर के लार्डगंज थाना अंतर्गत कछपुरा क्षेत्र में बीएल मैरिज गार्डन के पास स्थित एक टेंट गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। चूंकि गोदाम रिहायशी इलाके में स्थित था, इसलिए आसपास के घरों तक धुएं और लपटों का असर पहुंचने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, टेंट गोदाम में रखा अधिकतर सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस ने जानकारी दी कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, और आग के कारणों की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: आयुष्मान भारत ‘निरामयम’ योजना में गड़बड़ी पर 83 अस्पतालों पर कार्रवाई

Newsdesk

जिले में 15 दिवस से अधिक ठहरने वाले व्यक्तियों की थाने में देनी होगी सूचना- कलेक्टर

Newsdesk

मॉडल रोड के कार्य में तेजी लाने के निर्देश, सीएमओ ने किया मैदानी निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading