35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को भेंट की सोहराई पेंटिंग

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन को झारखंड की बेहद खास ‘सोहराई पेंटिंग’ भेंट की थी। झारखंड के हजारीबाग जिले की ‘सोहराई पेंटिंग’, इस क्षेत्र की स्वदेशी कलात्मक परंपराओं का एक सुंदर प्रतिनिधित्व है। सोहराई पेंटिंग को ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) आइटम के रूप में मान्यता प्राप्त है। सोहराई पेंटिंग को प्राकृतिक रंगों और सरल औजारों के इस्तेमाल के लिए जाना जाता है। कलाकार अक्सर जटिल डिजाइन बनाने के लिए टहनियों, चावल के भूसे या उंगलियों से बने ब्रश का इस्तेमाल करते हैं। वे कला के जरिए, सरल लेकिन दिलचस्प, कहानी कहते हैं। सोहराई पेंटिंग पारंपरिक रूप से महिलाओं द्वारा बनाई जाती हैं, खासकर त्योहारों और फसल के मौसम के दौरान। यह कला फसल के लिए आभार का एक रूप है और माना जाता है कि यह आने वाले वर्ष के लिए सौभाग्य लाती है। सोहराई चित्रकला आमतौर पर प्रकृति से प्रेरणा लेती है, जो इसमें पत्तियों, पौधों और जानवरों के चित्र से अक्सर जाहिर होता है। पीएम मोदी की ओर से पुतिन को दी गई पेंटिंग में एक मोर को आस-पास के तत्वों के साथ बातचीत करते हुए दर्शाया गया है। इसकी मुद्रा एक सुंदर नृत्य का आभास देती है, जो छवि में जान डालती है। यह सुंदरता और समृद्धि का प्रतीक है। आसपास के प्राकृतिक तत्व, जैसे कि बेलें और पत्तियां, उर्वरता और पृथ्वी के साथ संबंध की मजबूती को दर्शाती हैं। 2024 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन रूस के कजान में आयोजित सोलहवां वार्षिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन था। यह पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन था जिसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात सदस्य के रूप में शामिल हुए। 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इन देशों का संगठन एंट्री हुई थी। पीएम मोदी की इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी हुई।

अन्य ख़बरें

सावित्री ठाकुर ने शेखावत से की मुलाकात, मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से वापस लाने की मांग

Newsdesk

सिद्दारमैया का विमान जयपुर डायवर्ट, खराब मौसम के चलते बदला रूट

Newsdesk

हिमाचल: ब्रिटिश काल के कब्रिस्तान और मेंटल हॉस्पिटल तक पहुंचीं आग की लपटें, शिमला में मची अफरा-तफरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading