30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नशे से दूर रहने मजदूरों को दिलाया संकल्प

जबलपुर 01 फरवरी । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार द इंस्टीट्यूट फॉर ओवरऑल डेवलपमेंट ऑफ एक्सीलेंस, ग्रुप द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत आज अधारताल तिराहा पर मजदूरों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया । इस कार्यक्रम में राज्य एड्स नियंत्रण बोर्ड के नीतेश लखेरा के द्वारा एचआईव्ही (एड्स) और नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में मजदूरों को बताया गया साथ ही सभी को संकल्प दिलाया गया कि न कभी वे नशा करेंगे और न कभी किसी को करने देंगे। रेडक्रास सोसाइटी के मेंबर सिविल डिफेंस के डिविजनल वार्डन सुनील गर्ग द्वारा कार्यक्रम में आये लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया गया और बारी आने पर वैक्सीन लगवाने की अपील की गई। कार्यक्रम के समापन पर द आयोड ग्रुप द्वारा लगभग 200 मजदूरों को हाईजीन किट, मास्क, सैनिटाइजर उपहार स्वरूप वितरित किये गये। इस मौके पर असबर शाह, बिजेंद्र सिंह, इमरान, शाहनवाज अहमद, नाजिऱ, वकील और सत्यभान सिंह आदि उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading