34.2 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

ग्वारीघाट से लापता युवती को लेकर बजरंग दल का हंगामा, पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम

Jabalpur News 12 Nov – जबलपुर के गौरीघाट निवासी 18 वर्षीय युवती अचानक से घर से लापता होगई | परिवार वाले 09 नवंबर को शिकायत दर्ज करवाने ग्वारीघाट थाना पहुंचे | परिवार के सदस्यों ने उसी क्षेत्र के निवासी अयान खान पर बहला फुसला कर साथ ले जाने की आशंका जताई है | पुलिस के द्वारा संतोषजनक कार्यवाही पूरी नहीं होने पर बजरंग दल के साथ जाकर सोमवार को परिवार वालो ने असंतुष्टि जताई | हिन्दू संगठन ने चेतावनी दी की अगर दो दिन में युवती को सकुशल तलाश नहीं किया गया तो पुरे जबलपुर शहर में उग्र आंदोलन किया जायेगा |

लापता होने का घटनाक्रम
ग्वारीघाट क्षेत्र में रहने वाली युवती 8 नवंबर को दोपहर में घर से किसी काम के बहाने बाहर गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और सहेलियों के घरों में भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि कुछ दिनों से एक वर्ग विशेष का युवक, जिसका नाम अयान बताया जा रहा है, युवती को फोन कर रहा था और वही उसे भगाकर ले गया है।

पुलिस ने बताया – पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौरीघाट निवासी 08 नवम्बर को दोपहर से लापता है जिसकी शिकायत परिजन द्वारा दर्ज कराई गई है | जिसकी भोपाल में होने की सम्भावना है | युवती की तलाश के लिए दो टीम का गठन किया गया है |

अन्य ख़बरें

भारत का इतिहास गुलामी का नहीं, बल्कि आक्रमणकारियों के खिलाफ निरंतर संघर्ष का है : मोहन भागवत

Newsdesk

जबलपुर के लिए ऐतिहासिक गौरव, यूएन वूमेन के सेफ सिटी प्रोजेक्ट में शामिल देश का इकलौता शहर बना संस्कारधानी, महिला सुरक्षा के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

Newsdesk

कैंट क्षेत्र की पेयजल व सड़क समस्याओं पर विधायक रोहाणी सख्त, CEO को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading