34 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मप्र में सेन समाज के प्रदेशाध्यक्ष समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

भोपाल 13 नवंबर। मध्य प्रदेश में भाजपा की सदस्यता लेने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को सेन समाज के अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास ने अपने 50 से अधिक समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि हमारी पार्टी में राजनीतिक सुचिता अहम है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में राष्ट्र का पुनर्निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस सालों में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। हमारे संगठन पर्व के इस अभियान में मध्यप्रदेश के सेन समाज के अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास सहित समाज के 50 से अधिक पदाधिकारियों ने मिस कॉल के माध्यम से मंगलवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, मैं उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। ज्ञात हो कि राज्य में भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान संगठन पर्व के तहत डेढ़ करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी ने इस बार जो लक्ष्य तय किया था उससे ज्यादा सदस्य बनाए गए हैं। इस अभियान में पार्टी के मंडल, जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक की इकाई और कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। यही कारण रहा कि राज्य के कई जिलों में तय लक्ष्य से भी ज्यादा सदस्य बनाए है। यह अभियान दो चरण में चला। इस बार पिछले सदस्यता अभियान से कहीं ज्यादा सदस्य बनाए गए। राज्य में विरोधी दल कांग्रेस सहित अन्य वर्गों से जुड़े लोग भी बड़ी तादाद में भाजपा से जुड़ रहे है। यही कारण है कि पार्टी की सदस्य संख्या में भी इजाफा हुआ है।

अन्य ख़बरें

यूबीटी के बागी सांसदों आए इधर तो बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, ‘ऑपरेशन टाइगर’ सफल हुआ

Newsdesk

चक्रवात और आपात स्थितियों के लिए तटरक्षक बल पूरी तरह तैयार, समुद्र में बहकर आए मलबे पर नजर

Newsdesk

तृणमूल ने बैंक खातों को फ्रीज करने के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading