September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइम

जबलपुर: रिटायर्ड सिविल सर्जन के घर हथियारबंद डकैती, जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट

Jabalpur News | 13 Nov –  जबलपुर के कचनार सिटी में एक रिटायर्ड सिविल सर्जन, 75 वर्षीय डॉ. महेंद्र खरे, के घर तीन हथियारबंद डकैतों ने मंगलवार तड़के हमला कर दिया। डकैतों ने 25 मिनट तक उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और 20 लाख रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने अलमारी से कुछ नकदी और घड़ियां लूट लीं और जाते-जाते चेतावनी दी कि उनकी सुपारी दी गई है।

घटना के बाद डॉ. खरे ने विजय नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मौके पर पुलिस टीम, डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स पहुंचे और जांच शुरू की। डॉ. खरे का कहना है कि अप्रैल में वह 34 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का भी शिकार हुए थे और आशंका जताई है कि उन्हीं लोगों ने यह हमला कराया हो सकता है।

अन्य ख़बरें

मणिपुर: संदिग्ध उग्रवादी हमलों में चार की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Newsdesk

65 हिंसक वारदातें, शराब से जुड़े 44 मामले, 37 चाकूबाजियां और 19 अजनबी हमले, कहाँ है खाकी का खौफ?

Newsdesk

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading