38.7 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

रिश्वत लेते पकड़ाए आबकारी अधिकारी,लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही

MP News -13 Nov : सिवनी जिले में लोकायुक्त की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला सहायक आबकारी अधिकारी पवन कुमार झारिया को 3,50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त टीम द्वारा की गई, जिसने एक शराब ठेकेदार की शिकायत पर अधिकारी को पकड़ने में सफलता पाई।

क्या है मामला?

शिकायतकर्ता राकेश कुमार साहू, जो सिवनी जिले में नौ शराब दुकानों का ठेका संचालित करते हैं, ने आरोप लगाया था कि सहायक आयुक्त आबकारी शैलेश कुमार जैन ने उनसे ठेका सुचारू रूप से चलाने के लिए 5 लाख रुपये मासिक रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद, सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार झारिया ने जैन के कहने पर 3,50,000 रुपये में बात तय की |

लोकायुक्त की त्वरित कार्रवाई

लोकायुक्त की टीम, जिसमें एएसआई दिलीप झरवड़े प्रमुख रूप से शामिल थे, ने शिकायत की पुष्टि के बाद जाल बिछाया। जैसे ही पवन कुमार झारिया ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। झारिया, जो विदेशी मद्य भांडागार में पदस्थ हैं, पर आबकारी ठेकों को सुचारू रूप से संचालित रखने के एवज में रिश्वत लेने का गंभीर आरोप है।

शिकायतकर्ता का बयान

57 वर्षीय शिकायतकर्ता राकेश कुमार साहू ने बताया कि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया क्योंकि उनसे लगातार मासिक रिश्वत की मांग की जा रही थी। साहू का कहना है कि यह पहली बार नहीं था जब उनसे इस प्रकार की अवैध मांग की गई थी।

अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद
इस गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन और आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। अब लोकायुक्त द्वारा इस मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और आरोपी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

अन्य ख़बरें

उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल

Newsdesk

वाहन टकराने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, 2 हजार रुपये की मांग का आरोप

Newsdesk

पेट्रोल पंप के पास चाकू दिखाकर लूट, दो आरोपी और एक अपचारी बालक पुलिस अभिरक्षा में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading