Jabalpur News – 14 Nov : गोरखपुर थाना अंतर्गत क्षेत्र में मालवाहक गाड़ी ने राह चलते मजदूरों को टक्कर मार दी | नरसिंहपुर निवासी राजेश सिलावट जो की नीतेश मेहरा ,शंकर प्रजापति, नीतेश मेहरा एवं दीपक के साथ गोरखपुर के पास इलाके में मजदूरी करने आये हुए थे ,मंगलवार की रात शारदा टॉकीज के पास से एक तेज रफ़्तार माल वाहक ऑटो क्रमांक एमपी 20 एलए 5839 ने नीतेश ,शंकर और नरेन्द्र को टक्कर मारकर चोट पहुंचाई | उसके बाद ऑटो चालक ने मदद करने की बजाय तेज रफ़्तार से वहाँ से भागने का प्रयास किया और बाद में वह रखी रंगोली की सामग्री में भी टक्कर मारी जिससे दुकानदार का काफी नुकसान हुआ |
रिपोर्ट दर्ज होने पर मोटर व्हीकल एक्ट का मामला दर्ज कर जाँच की जा रहीं है |


