September 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

शेयर बाजार के नाम पर ठगी ,फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़,4 पुरुष और 17 महिलाऐ गिरफ्तार

Mandsaur news -16 November : राज्य साइबर पुलिस ने मंदसौर जिले के शामगढ़ में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जहां लोगों को शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर ठगी की जा रही थी। इस कार्रवाई में 4 पुरुष और 17 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ‘ALGO TRADING’ नामक एप के जरिए निवेशकों को ज्यादा मुनाफा देने का झांसा देकर ठगते थे।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना

उज्जैन साइबर पुलिस जोन को सूचना मिली थी कि मंदसौर के शामगढ़ इलाके की पंजाबी कॉलोनी में एक फर्जी कॉल सेंटर संचालित हो रहा है। कॉल सेंटर में 20-25 कर्मचारी फेक कॉल्स के जरिए लोगों को शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठग रहे थे। इस पर उप पुलिस महानिरीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने तुरंत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर) योगेश देशमुख को सूचित किया, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।

टीम ने की छापेमारी

उप पुलिस अधीक्षक लीना मरोठ के नेतृत्व में पुलिस ने इंदौर और उज्जैन की टीमों के साथ मिलकर छापा मारा। छापेमारी के दौरान 30 फर्जी सिम कार्ड, 20 एंड्रॉयड मोबाइल और 20 कीपैड फोन जब्त किए गए। आरोपियों ने ‘ALGO TRADING’ में न्यूनतम 10 हजार रुपये के निवेश पर 5-7 प्रतिशत प्रतिदिन मुनाफा देने का दावा किया था।

जांच और मोबाइल फोरेंसिक की तैयारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कितने लोगों को ठगा गया है और ठगी का पैसा कहां-कहां भेजा गया है। मोबाइल फोन और सिम कार्ड से जानकारी प्राप्त करने के लिए फोरेंसिक जांच शुरू की जाएगी।

पुलिस की चेतावनी

राज्य साइबर पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कॉल करता है, तो पहले उसकी जांच करें। किसी भी संदिग्ध कॉल पर तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि ठगी से बचा जा सके।

अन्य ख़बरें

केंद्र सरकार का बड़ा कदम, हड़ताल के चलते इस रविवार को खुलेंगे बैंक

Newsdesk

परिवारवाद के आरोपों के बीच मायावती का दांव, ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाया

Newsdesk

अल नीनो से अगले छह महीनों में 4.5 लाख लोगों की मौत का अनुमान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading