37.9 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

भोपाल रेल मंडल में एक माह में टिकट चेकिंग में सवा दो करोड़ की वसूली

भोपाल 18 नवंबर। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में चलाए गए चेकिंग अभियान में एक माह की अवधि में बिना टिकट, अनुचित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की से सवा दो करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली की गई। बताया गया है कि अक्टूबर में जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के 21 हजार 833 मामले पकड़े गए। इनसे किराया एवं बतौर जुर्माना एक करोड़ 30 लाख 58,445 रुपये वसूल किए गए। अनियमित टिकट यात्रियों के 20 हजार 396 मामले पकड़े गए। इनसे किराया एवं बतौर जुर्माना 98 लाख 36,625 रुपये वसूल किए गए। इसी प्रकार बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने के 315 मामले पकड़े गए। इनसे 62 हजार 630 रुपया वसूला गया। इस प्रकार एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक की गई टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करने के कुल 42,544 मामलों से रेलवे को दो करोड 29 लाख 57,700 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।

भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, प्रतीक्षा सूची ई-टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इसी प्रकार प्लेटफॉर्म टिकट भी यात्रा के लिए उचित नहीं है। इसलिए प्रतीक्षा सूची ई-टिकट अथवा प्लेटफॉर्म टिकट लेकर यात्रा न करें। भोपाल रेल मंडल द्वारा यात्रियों की समस्याओं को जानने और अन्य सुझाव हासिल करने के लिए रेल चौपाल भी लगाई जा रही है। इसमें रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर पहुंचकर रेल यात्रियों से सीधे संवाद करते है। इसके साथ ही रेलवे द्वारा त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए । सुरक्षा बलों की तैनाती की गई, ताकि यात्रियों को भीड़ के चलते किसी तरह की परेशानी न हो और आसानी से अपनी सीट तक पहुंच सकें।

अन्य ख़बरें

खबर पांच

Newsdesk

बांके बिहारी मंदिर पैनल की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Newsdesk

बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का ऐलान- दिसंबर में होंगे कोलकाता नगर निगम चुनाव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading