September 14, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीप्रादेशिकराष्ट्रीय

जबलपुर – इस्कॉन मंदिर जबलपुर में हुआ दीक्षा समारोह का आयोजन

Isckon temple Jabalpur : 18 Nov : जबलपुर के चौकीताल स्थित इस्कॉन में रविवार को दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया | जिसमे 60 परिवारों को वैभव महामन महाराज जी के द्वारा दीक्षा दी गई | वहाँ पहुंचे वृन्दावन के भक्तो ने विशेष संकीर्तन प्रस्तुति से समारोह को और भी ज्यादा आनंदमय बना दिया था | दीक्षा अनुष्ठानों के बाद वैभव महामन महाराज जीने सभा को संबोधित किया उन्होंने बताया की कैसे भक्ति नियमो का जीवन में सरलता से पालन कर जीवन को धन्य बनाया जा सकता है |

इस दीक्षा कार्यक्रम में शामिल भक्तों ने यज्ञ कुंड में आहुति दी और श्री राधा रमण की आराधना करते हुए 16 माला हरिनाम जाप का संकल्प लिया। दीक्षा
समरोह में शामिल सभी दीक्षार्थी को नया नाम दिया गया और उन्होंने मांसाहार,अवैध संग, नशे से दूर रहने और सभी प्रकार के अनैतिक कार्यों से बचने का प्रण लिया। यह समारोह इस्कॉन मंदिर के चेयरमैन डॉ. कैलाश गुप्ता के ‘सान्निध्य’ में संपन्न हुआ |

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

एक हादसे में खोए परिवार के तीन स्तंभ, फिर बचाई पिता की विरासत, संकेत अग्रवाल की ‘रुद्राक्ष आटा’ तक की संघर्षपूर्ण यात्रा

Newsdesk

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading