September 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

जबलपुर : डॉ के बेटे के मेडिकल एडमिशन के नाम पर 54 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

jabalpur news

Jabalpur News : 19 Nov :- जबलपुर में गोरखपुर पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल ठगी के मामले की जांच शुरू की है, जिसमें जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ. आर एस शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. अर्चना शर्मा से 54 लाख रुपये ठगने का आरोप है।

कैसे हुई ठगी?

डॉ. अर्चना शर्मा ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा सिद्धार्थ शर्मा, जो नीट पीजी 2023 में क्वालिफाई कर चुका था, देहरादून मेडिकल कॉलेज में एडमिशन चाहता था। मुंबई निवासी सोनू बंसल ने कॉल कर यह दावा किया कि वह देहरादून मेडिकल कॉलेज में सीट दिलवा सकता है।

ठग ने कैसे ऐंठे पैसे?
पहला चरण: 99 हजार रुपये एडवांस फीस के रूप में लिए गए।
दूसरा चरण: 8 अक्टूबर 2023 से 1 दिसंबर 2023 के बीच कॉलेज की फीस के नाम पर अलग-अलग खातों में कुल 54 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए। इसमें विवेक कुमार नामक व्यक्ति के खाते में भी 6 लाख रुपये भेजे गए।
एडमिशन नहीं मिलने पर हुआ खुलासा
कई महीनों तक एडमिशन का कोई अपडेट नहीं मिलने पर डॉ. शर्मा ने सोनू बंसल से संपर्क किया। आरोपी ने अलग-अलग बहाने बनाए, जैसे नेशनल मेडिकल काउंसिल से अप्रूवल में देरी।

पुलिस की कार्रवाई
गोरखपुर थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि आरोपी सोनू बंसल और विवेक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि सोनू बंसल बार-बार कॉल करने पर फोन बंद कर देता था, और अब उसका नंबर भी बंद है। आखिरी बार सोनू बंसल से 27 अप्रैल 2024 को बात हुई तब उसने एडमिशन नही हो पायेगा और वो पैसे भी नही लौटा पायेगा की बात कहीं और तब से सोनू बंसल ने अपना फोन भी बंद कर लिया |

 

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

Newsdesk

भविष्य की जंग तकनीक से जीती जाएगी, नवाचार जरूरी: राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading