September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हैदराबाद में घर पर फंदे से लटका मिला कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस का शव

shobitha shivanna, 2 दिसंबर। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रविवार को कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर पर मृत पाई गईं। उनतीस वर्षीय शोभिता का शव गचीबोवली की श्रीराम नगर कॉलोनी में उनके अपार्टमेंट में छत से लटका हुआ पाया गया। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस अपार्टमेंट पहुंची और उनका शव फंदे से लटका पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया है। शोभिता टेलीविजन धारावाहिकों ‘ब्रह्मगंटु’ और ‘निनिडेल’ में उनकी भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय थीं। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया था। कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर की रहने वाली इस अभिनेत्री ने पिछले साल शादी की थी। शादी के बाद से वह मनोरंजन उद्योग से दूर थीं और अपने पति सुधीर के साथ हैदराबाद में रह रही थीं। शोभिता की कथित आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गचीबोवली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी मौत की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उनके परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर रही है। शोभिता के शव को बेंगलुरु ले जाया जाएगा, जहां उनके मायके वाले रहते हैं।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading