28.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: सवारी बस ने युवती का सिर कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, यातायात व्यवस्था पर सवाल

Jabalpur News: गोराबाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी रोड पर सुबह 10 बजे के करीब एक तेज रफ्तार सवारी बस ने मोपेड सवार 24 वर्षीय युवती को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवती सड़क पर गिर गई और बस का पिछला पहिया उसके सिर से कुचलते हुए निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना का विवरण

मॉडल टाउनशिप, गली नंबर 3 की निवासी ज्योतेश्वरी कोरी अपनी मोपेड से एकता मार्केट जा रही थीं। जैसे ही वह गुजाराल इंडियन गैस एजेंसी के पास पहुंचीं, बस (क्रमांक MP20-PA-1189) के चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। युवती के संभलने से पहले ही बस का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया।

नो एंट्री में भारी वाहनों की आवाजाही

एकता मार्केट बायपास में नो एंट्री प्वाइंट होने के बावजूद यातायात कर्मियों की तैनाती नहीं रहती, जिसके चलते भारी वाहन दिन-रात यहां से गुजरते हैं। रेत, ईंट और गिट्टी से भरे ट्रक और डंपर भी इसी मार्ग से लगातार आवाजाही करते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

सुबह के वक्त बढ़ता है हादसे का खतरा

एकता मार्केट बायपास पर सुबह सब्जी मंडी लगने से सड़क पर काफी भीड़ रहती है। ट्रैफिक थाने के अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह इलाका दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है।

मांग और चेतावनी

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुधारने और भारी वाहनों की नो एंट्री का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो बड़े हादसों की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

अन्य ख़बरें

अवधी साहित्य संस्थान अमेठी में देश – विदेश के साहित्य मनीषियों का जमघट।पं. सुधाकर शर्मा के सारस्वत

Newsdesk

विनोबा भावे सबस्टेशन के विस्तार एवं उन्नयन का कार्य शीघ्र पूरा करें : तिवारी

Newsdesk

उमरिया में मिला नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading