September 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर में युवती से छेड़खानी और मारपीट, रसूख के दम पर बचने की कोशिश

Jabalpur News: जबलपुर के सदर कैंट थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम परिवार की युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाला रिजवान नाम का युवक आए दिन उनकी बेटी को परेशान करता था। कई बार उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपने रसूख का इस्तेमाल कर किसी भी कार्रवाई से बचता रहा।

घटना वाले दिन भी रिजवान ने युवती के साथ छेड़खानी की, जिसका विरोध करने पर उसने युवती को धक्का दे दिया। इस दौरान युवती को सिर पर गंभीर चोट आई, और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवती की मां ने आरोप लगाया कि रिजवान ने पुलिस पर भी दबाव बनाने की बात कही थी, यह दावा करते हुए कि पुलिस उसके परिवार से पैसा लेती है और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी।

हालांकि, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

एशियन गेम्स 2026: फातिमा सना की कप्तानी पारी, थाईलैंड को हराकर पाकिस्तान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

Newsdesk

हनुमानताल में तालाब में उतराती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

Newsdesk

हनुमानताल में तालाब में उतराती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading