jabalpur News – जबलपुर के बेलबाग थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय नवविवाहित महिला ज्योति केवट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने ज्योति को फांसी पर लटका देखा, तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ज्योति ने अतुल नामक युवक से लव मैरिज की थी, लेकिन परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ रोज मारपीट की जाती थी। परिजनों का दावा है कि ज्योति आत्महत्या नहीं कर सकती और ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे फांसी पर लटका दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।


