23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर में युवक की हत्या के बाद शव जलाने का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News: जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात 32 वर्षीय विक्की पटेल की हत्या कर शव को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। घटना पुराने बस स्टैंड के पास की है, जहां विक्की को पहले भारी वस्तुओं से मारा गया और फिर शव में आग लगा दी गई। 

स्थानीय लोगों ने कचरे में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। आग बुझाने के दौरान टीम को जले हुए शव का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस और सीएसपी पंकज मिश्रा ने जांच की और मृतक की पहचान विक्की पटेल, निवासी नया मोहल्ला, के रूप में की। 

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो चौकीदारी का काम करते हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विक्की का व्यवहार झगड़ालू था। वह शराब के नशे में लोगों से मारपीट और छीनाझपटी करता था। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई रविवार को की जाएगी।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

सोसायटी प्रभारी प्रबंधक के
ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading