jabalpur news – जबलपुर में महाकौशल की संगठनात्मक बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस दिनभर झूठ बोलने का काम करती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अगर आप सरकार में नहीं हो, तो क्या दिनभर झूठ बोलोगे?”
वी.डी. शर्मा ने बताया कि भाजपा का संगठनात्मक काम तेजी से चल रहा है। पहले चरण में सभी बूथों पर संगठन को मजबूत किया गया है, जबकि दूसरे चरण में जिला और संभाग स्तर पर बैठकों का सिलसिला जारी है।
राज्यपाल जगदीप धनखड़ के किसानों की मौत पर दिए बयान को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की है और उनके प्रयासों को सराहा है।


