24.7 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: सिर पर पत्थर पटककर 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

jabalpur news – जबलपुर के ओमती और बेलबाग थाने के बीच देर रात एक 55 वर्षीय व्यक्ति की पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय संपत यादव उड़िया मोहल्ला में एक छोटी-सी खोली नुमा जगह में रहकर अपना जीवन यापन कर रहा था। बीती रात किसी अज्ञात हमलावर ने उसके सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। 

हत्या का खुलासा आज सुबह तब हुआ, जब लोगों ने सड़क पर संपत यादव को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही बेलबाग और ओमती पुलिस के साथ एफ.एस.एल. की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास एक खून से सना बड़ा पत्थर मिला, जिससे यह अंदेशा है कि हत्या इसी पत्थर से की गई है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या में एक या उससे अधिक आरोपी शामिल हो सकते हैं। 

मर्ग कायम करने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। वहीं, डॉग स्क्वायड और एफ.एस.एल. की टीम हत्या के सुराग जुटाने में जुटी हुई है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Read This Also – थिएटर भगदड़ मामला : जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन ने मांगी माफी

Read This Also – सर्दियों में जानलेवा हो सकता रूम हीटर का गलत इस्तेमाल, जानें ये जरूरी टिप्स

अन्य ख़बरें

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

36 बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

हनुमानताल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, 7 गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading