24.7 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियोशिक्षा

जबलपुर के एक कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में झड़प, औजारों से हमला, दो छात्र घायल

Jabalpur Crime News – जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित श्री राम कॉलेज में दो गुटों के बीच झड़प हुई, जिसमें औजारों से हमला कर दिया गया। इस घटना में दो छात्र घायल हो गए, जिनमें से एक को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना उनकी देखरेख में हुई और उन्हीं के कहने पर हमला करवाया गया।

माढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश पोर्ते के अनुसार, यह झड़प छात्रों के दो गुटों के बीच का मामला है। घटना से एक दिन पहले ही कॉलेज प्रशासन ने घायल छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कॉलेज प्रशासन द्वारा अभी इस घटना पर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading